रायपुर: अंतागढ़ टेपकांड मामले में एक और नया मोड आने के बाद एसआईटी ने मामले के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दीकी को एक नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। बताया तजा रहा है कि एसआईटी टेपकांड मामले की ओरिजनल रिकॉर्डिंग उपकरण जमा कराने के लिए दूसरा नोटिस जारी करेगी। इस बात की पुष्टि रायपुर एसपी अमरेश मिश्रा ने की है।
Read More: पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, जल्द छोड़े जाएंगे 260 और कैदी
गौरतलब है कि रविवार को चंडीगढ़ फोरेंसिक लैब ने एसआईटी द्वारा जब्त कर भेजी गई सीडी और पेनड्राइव को बिना जांच के ही वापस लौटा दिया। साथ यह निर्देश भी दिए हैं कि अगर उपकरण ओरिजनल नहीं निकला, तो पुलिस फिरोज के घर की जांच भी कर सकती है।
Read More: प्रेम प्रकाश पांडेय बोले- SIT बनकर रह गई है BIT यानि ‘भूपेश इन्वेस्टीगेशन टीम‘
लैब ने दावा किया है कि सभी टेप फर्जी और नकली हैं, इसलिए वह इन टेपों की जांच नहीं कर सकती है। लैब ने ओरिजनल ऑडियो-वीडियो मिलने के बाद ही जांच करने की बात कही है।