देश में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले, बीते 24 घंटे में 2,07,071 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2,713 की मौत

देश में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले, बीते 24 घंटे में 2,07,071 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2,713 की मौत

देश में कोरोना के 1.32 लाख नए मामले, बीते 24 घंटे में 2,07,071 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, 2,713 की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: June 4, 2021 5:24 am IST

नई दिल्ली, चार जून (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 1,32,364 नये मामले सामने आने के बाद इस बीमारी के कुल मामले बढ़ कर 2,85,74,350 हो गए हैं जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की दर 93 प्रतिशत से ऊपर हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के डेटा के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 2,713 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 3,40,702 हो गई है जबकि इलाज करा रहे लोगों की संख्या लगातार चौथे दिन 20 लाख से कम दर्ज की गई।

पढ़ें- आज से खुलेंगी विदेशी शराब की फुटकर और प्रीमियम दुका…

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 20,75,428 जांच की गईं जिसके बाद देश में कोविड-19 के लिए हुई जांच की कुल संख्या 35,74,33,846 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 6.38 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 11 दिनों से यह दर 10 प्रतिशत से कम दर्ज की गई है। साप्ताहिक संक्रमण दर घटकर 7.27 प्रतिशत हो गई है।

पढ़ें- आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान वाहन…

देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 16,35,993 हो गई जो कुल संक्रमण का 5.73 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 93.08 प्रतिशत है।

पढ़ें- जूडा की हड़ताल…क्या कर रही सरकार…जूडा के ऐलान क…

पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कुल 77,420 मामले घटे हैं। स्वस्थ होने वालों की संख्या संक्रमित होने वालों की तुलना में लगातार 22वें दिन ज्यादा रही। अब तक स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या 2,65,97,655 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

पढ़ें- कहीं नंगे पांव कलश यात्रा, तो कहीं हवन-पूजन, कोरोना…

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

 


लेखक के बारे में