फरीदाबाद से रेमडेसिविर की 10 शीशियां बरामद

Ads

फरीदाबाद से रेमडेसिविर की 10 शीशियां बरामद

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 03:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

चंडीगढ़, नौ मई (भाषा) हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने फरीदाबाद में छापेमारी कर काला बाज़ारी करने वालों के पास से रेमडेसिविर इंजेक्शन की 10 शीशियां बरामद की हैं। इस दवाई का इस्तेमाल कोविड से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जाता है।

एक सरकारी बयान में रविवार को बताया गया कि औषधि नियंत्रण अधिकारियों ने दो अलग-अलग जगाहों पर छापेमारी की और शीशियां बरामद कीं।

बयान के मुताबिक, दवाई की काला बाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कोविड-19 के उपचार में काम आने वाले दवाओं की काला बाजारी करने/अधिक कीमत पर बेचने और जमाखोरी करने के बारे में जानकारी साझा करते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि विभाग कड़ी नजर रख रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अबतक विभिन्न जिलों में 15 प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं।”

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप