अंडमान में कोरोना के 18 नए मरीज, कुल मामले 4225 हुए

Ads

अंडमान में कोरोना के 18 नए मरीज, कुल मामले 4225 हुए

  •  
  • Publish Date - October 25, 2020 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

पोर्ट ब्लेयर 25 अक्टूबर (भाषा) अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रविवार को कोरोना वायरस से 18 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद यहां कुल मामले बढ़कर 4225 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्कों मे आने वाले लोगों का पता लगाने के दौरान नए मामलों की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने बताया कि तीन और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 199 है जबकि 3968 रोगी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं 58 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि अबतक 80500 से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।

भाषा

नोमान अविनाश

अविनाश