राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1883 और नये मामले, दो संक्रमितों की मौत

Ads

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1883 और नये मामले, दो संक्रमितों की मौत

  •  
  • Publish Date - January 5, 2022 / 08:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

जयपुर, पांच जनवरी (भाषा) राजस्थान में बुधवार को 1883 और नये कोरोना वायरस संक्रमित मरीज पाये गये है जिससे राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ कर 9,60,453 हो गई है। वहीं बुधवार को संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में बुधवार को 1883 कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामले सामने आये है। इनमें 1138 मामले जयपुर में, जोधपुर में 230, अजमेर में 94, अलवर में 79, कोटा में 53, भरतपुर-सीकर में 36-36, बीकानेर में 34 मामले शामिल है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जोधपुर और जयपुर में एक एक संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी जिससे राजधानी राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 8967 हो गई है ।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में 5016 मरीज उपचाराधीन है। वहीं बुधवार को 48 लोग इस वायरस के संक्रमण से से मुक्त हुए।

विभाग ने एक बयान में बताया कि बुधवार तक 8,40,53,033 लाभार्थियों को कोविड टीके की खुराक दी जा चुकी हैश, जिसमें 4,83,26,172 (91.7 प्रतिशत) को पहली खुराक और 3,57,26,861 (75.9 प्रतिशत) लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

वही बुधवार को 5,37,338 लाभार्थियो को कोविड टीका की प्रथम और दूसरी खुराक दी गयी है ।, इनमें से 15 से 18 वर्ष के 3.02 लाख लाभार्थियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है।

भाषा कुंज कुंज बिहारी रंजन

रंजन