मिजोरम में सामने आये कोविड-19 के 265 नये मामले

Ads

मिजोरम में सामने आये कोविड-19 के 265 नये मामले

  •  
  • Publish Date - January 1, 2022 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

आइजोल, एक जनवरी (भाषा) मिजोरम में शनिवार को कोविड-19 के 265 नये मामले सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,41,665 हो गयी जबकि दो और मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा 544 हो गया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नये मरीजों में 53 बच्चे तथा आइजोल दक्षिण से विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जीपीएम) के विधायक सी लालसावियुंग शामिल हैं तथा रविवार को शनिवार की तुलना में 22 अधिक नये मामले सामने आये।

अधिकारी के अनुसार दैनिक संक्रमण दर कल की 9.69 फीसद से बढ़कर आज 19.62 फीसदी हो गयी जबकि फिलहाल 1735 मरीजों का उपचार चल रहा है।

सरकार का कहना है कि अबतक 1,39,386 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है एवं 15.08 लाख से अधिक कोविड-19 परीक्षण किये गये हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. लालजवामी के मुताबिक शुक्रवार तक 7.30 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश