दिल्ली में रोहिणी के नशामुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति मृत पाया गया, जांच जारी

Ads

दिल्ली में रोहिणी के नशामुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति मृत पाया गया, जांच जारी

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 08:56 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 08:56 PM IST

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) दिल्ली में रोहिणी के अमन विहार इलाके में स्थित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में 22 वर्षीय एक युवक मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृत युवक सुल्तानपुरी का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों द्वारा परिवार के सदस्यों को दिए जाने के बाद सामने आई।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों और केंद्र के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शव को मंगोलपुरी स्थित संजय गांधी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार, परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है और अब तक किसी प्रकार की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं।

हालांकि, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप