आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Ads

आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 03:33 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी उनके पूर्व घरेलू सहायक राहुल मीणा (19) को सोमवार को सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठकरान ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें आरोपी को पूछताछ के लिए सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया गया था।

मीणा की चार दिन की पुलिस हिरासत सोमवार को समाप्त हो गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया।

मीणा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से स्नातक पीड़िता के साथ 22 अप्रैल की सुबह कैलाश हिल्स स्थित उसके आवास पर कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी।

वारदात से कुछ घंटे पहले आरोपी और उसके साथियों ने राजस्थान के अलवर में एक अन्य महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

भाषा पारुल दिलीप

दिलीप