मॉस्को, 27 अप्रैल (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने यह जानकारी दी।
‘तास’ की खबर के अनुसार, पुतिन ने संप्रभुता के लिए बहादुरी से लड़ने को लेकर ईरान के लोगों की प्रशंसा की।
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में शांति बहाल करने के लिए ईरान और क्षेत्र के अन्य देशों के हित में हरसंभव प्रयास करेगा।
एपी
सुभाष सुरेश
सुरेश