Home » Country » Amit Shah will take over the additional charge of the Ministry of Cooperation while PM Modi will handle science and technology Urban Development, Housing Ministry to be linked with Petroleum
पीएम मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी तो अमित शाह संभालेंगे सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा
Ads
पीएम मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी तो अमित शाह संभालेंगे सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा
नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है, अमित शाह को सहकारिता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे।
PM Modi allocated Ministry of Personnel, Public Grievances & Pensions, Amit Shah – Minister of Home Affairs & Minister of Cooperation, Rajnath Singh allocated Minister of Defence, Nirmala Sitharaman allocated Minister of Finance & Minister of Corporate Affairs: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/qICSmJGPrl
मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है
अमित शाह- सहकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय धमेन्द्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय स्मृति ईरानी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पीयूष गोयल- कपड़ा मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया- नागरिक उड्डयन मंत्रालय हरदीप पुरी- पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय मनसुख माड़विया- स्वास्थ्य मंत्रालय पुरूषोत्तम रूपाला- मछली-पालन, पशुपालन मंत्रालय मीनाक्षी लेखी- विदेश राज्य मंत्रालय अनुराग ठाकुर- सूचना और प्रसारण, युवा और खेल मंत्रालय गिरीराज सिंह- ग्रामीण विकास मंत्रालय