उत्तराखंड के टिहरी में बादल फटने की एक और घटना, कृषि क्षेत्र जलमग्न

Ads

उत्तराखंड के टिहरी में बादल फटने की एक और घटना, कृषि क्षेत्र जलमग्न

  •  
  • Publish Date - August 24, 2022 / 03:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

नयी टिहरी (उत्तराखंड), 24 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के टिहरी जिले में बुधवार को बादल फटने की एक और घटना के कारण हुई भारी बारिश से चिरबतिया गांव में नेल्चामी नदी में बाढ़ आ गई, जिससे सिंचित कृषि क्षेत्र जलमग्न हो गया।

हालांकि, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने यहां बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी के हताहत होने का जिक्र नहीं है। लेकिन मूलगढ़-थर्टी मार्ग पर कुछ पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

कार्यालय के अनुसार, थर्टी के पास सड़क अवरुद्ध है और इस मार्ग पर यातायात बाधित है। एक सूत्र ने कहा कि नेल्चामी नदी प्रचंड उफान के साथ बह रही है और तटवर्ती इलाके के लोगों को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है।

इसके पहले 19 अगस्त को बादल फटने से सबसे ज्यादा मौत टिहरी जिले में हुई थीं। अब तक बरामद कुल सात शवों में से पांच जिले के ग्वाद और सिल्ला गांव में पाए गए।

भाषा संतोष मनीषा

मनीषा