Abdul Basit Pakistan News / Image Source : X
नई दिल्ली: Abdul Basit Pakistan News भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित के बेहद भड़काऊ बयान ने दोनों देशों के बीच तनाव को फिर से चरम पर पहुँचा दिया है। एक साक्षात्कार के दौरान बासित ने भारत के खिलाफ परमाणु हमले की खुली धमकी देते हुए कहा कि यदि अमेरिका पाकिस्तान की परमाणु क्षमताओं को नष्ट करने की कोशिश करता है, तो इस्लामाबाद के पास नई दिल्ली और मुंबई पर हमला करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
बासित की इन टिप्पणियों पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। Pakistan Threat India भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि इस तरह की धमकियां दर्शाती हैं कि पाकिस्तान पुराने सैन्य ऑपरेशनों के खौफ से आज भी सहमा हुआ है। सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “अब्दुल बासित की यह भाषा दिखाती है कि पाकिस्तान ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उनके स्वभाव में आतंकवाद इस कदर रचा-बसा है कि वे इसके बिना जीवित नहीं रह सकते।”
भाजपा नेता ने पाकिस्तान को एक “आतंकवादी राज्य” करार देते हुए याद दिलाया कि पिछले साल पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी अमेरिका से जामनगर की तेल रिफाइनरियों को उड़ाने जैसी भाषा का इस्तेमाल किया था। सिन्हा ने स्पष्ट किया कि अब यह साबित हो चुका है कि आतंकवाद पाकिस्तान के अस्तित्व का हिस्सा बन चुका है।
साक्षात्कार में बासित ने एक वर्स्ट केस सिनेरियो का हवाला देते हुए कहा कि भले ही अमेरिका उनकी भौगोलिक सीमा के भीतर न हो, लेकिन उनके परमाणु कार्यक्रम पर किसी भी हमले की स्थिति में वे भारत के प्रमुख शहरों को निशाना बनाएंगे। उन्होंने तर्क दिया, “हमें कुछ और करने की ज़रूरत नहीं होगी, हमें बिना सोचे-समझे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला करना होगा, क्योंकि हमारे पास और कोई रास्ता नहीं बचेगा।
Mumbai, Maharashtra: BJP National Spokesperson Tuhin Sinha says, “Abdul Basit has threatened that Delhi and Mumbai will be blown up with bombs from Pakistan. This shows that even today, Pakistan is obsessed with the Operation Sindoor strike, and they have lost their mental… pic.twitter.com/l0y7p1HyMe
— IANS (@ians_india) March 22, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-