राजस्थान विधानसभा में बम रखे होने की धमकी फर्जी निकली

Ads

राजस्थान विधानसभा में बम रखे होने की धमकी फर्जी निकली

  •  
  • Publish Date - April 27, 2026 / 02:48 PM IST,
    Updated On - April 27, 2026 / 02:48 PM IST

जयपुर, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान विधानसभा में बम रखे होने संबंधी धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सोमवार को परिसर में जांच की गई, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा के आधिकारिक ईमेल पर आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता ने पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

भाषा

पृथ्वी सुभाष

सुभाष