नई दिल्ली। हिंदी फिल्म ‘सिर्फ तुम.’ की लव स्टोरी तो आपने जरूर देखी होगी। दीपक और ज्योति आखिर तक अपने प्यार को पाने के लिए तरसते रहे। ठीक ऐसा ही एक लव स्टोरी भी असल जिंदगी में सामने आई। प्यार को पाने और शादी करने के लिए प्रेमिका हरियाणा से महाराष्ट्र चली आई। दोनों अपने प्यार को आखिरी मंजिल तक पहुंचाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
Read More News:प्यार बेजुबान होता है..पता ही नहीं चला कब प्यार में बदल गई दोस्ती…परिवार की सहमति से दोनों ने की शादी
दअरसल दोनों की प्रेम कहानी शुरू होती है कोरोना काल में लागू लॉकडाउन से। जब सब लोग घरों में कैद थे तब ज्यादातर लड़के ऑनलाइन गेम फ्री फायर गेम खेलकर समय निकाला। महाराष्ट्र के बारामती के पास भिगवन गांव का एक लड़का भी फ्री फायर गेम खेल रहे थे। इस दौरान ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते हरियाणा के भवानी जिले के दादरी तालुका में बधराई स्थित गांव की एक लड़की से संपर्क हुआ। गेम खेलते-खेलते दोनों के बीच दोस्ती हो गई और दोस्ती कब प्यार में बदल गई ये पता ही नहीं चला।
Read More News: बिजली कंपनी को फायदे में लाओ, नहीं तो निजीकरण हो जाए तो फिर कुछ मत कहना, बिजलीकर्मियों को उर्जा मंत्री की दो टूक
अब दोनों ने एक दूसरे को देखे बगैर ही प्यार का इजहार किया। व्हाट्सएप पर चैटिंग के जरिए दोनों ने एक दूसरे के बारे में बताया और शादी करने का फैसला लिया। बस फिर क्या था, इस प्यार में दोनों ने साथ जीने मरने की कसमे खा ली। इसी बीच लड़की के घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। तब लड़की ने शादी करने से मना कर दिया और अपने घर से भाग निकली और हजारों किमी का सफर करके महाराष्ट्र के पुणे जिले के दौंड रेलवे जंक्शन पर जा पहुंची।
Read More News: Watch Video: ‘किसी में हिम्मत है तो मेरा ट्रांसफर करा दे’ शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचे शिक्षक का दावा
दोनों का प्यार सफल होता तो दिख रहा था, लेकिन प्यार की आखरी मंजिल यानी शादी तक पहुंचने के रास्ते में कानूनी रुकावट पैदा हो गई। क्योंकि लडकी की उम्र 21 साल है और लड़के की उमर 19 साल। शादी के लिए लड़के की उम्र 21 और लड़की की उम्र 18 साल होना जरुरी है। मगर इस केस में सब उल्टा हो गया। शादी के लिए मियां बीबी तो राजी हो गए, पर दुल्हा की उम्र कम होने के कारण कानूनी रुकावट पैदा हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की है। फिलहाल दोनों अभी लिव इन में रह रहे हैं।
Read More News: सरकार के लिए गले की हड्डी बना अधूरा स्काईवॉक और शराबबंदी का वादा, विपक्ष ने पूछे ये सवाल