जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवान ने की आत्महत्या

Ads

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के जवान ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - July 6, 2023 / 01:09 PM IST,
    Updated On - July 6, 2023 / 01:09 PM IST

संबा/जम्मू, छह जुलाई (भाषा) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी एक चौकी में कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना चिल्यारी में स्थित सीमा चौकी की है।

अधिकारी ने कहा कि जवान की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र शोभना

शोभना