हरियाणा : फरीदाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या

Ads

हरियाणा : फरीदाबाद में 11वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 11:06 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 11:06 PM IST

फरीदाबाद, 31 मार्च (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में परीक्षा में कम अंक आने से परेशान 11वीं कक्षा एक छात्र ने अपने घर पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आयुष (16) के रूप में हुई है, जो गांधी नगर इलाके में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहता था।

उन्होंने बताया कि आयुष की 11वीं कक्षा की परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को आए थे और कुछ विषयों में उसके अंक कम आए थे, जिससे वह काफी परेशान था।

परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उसके कुछ दोस्तों ने सोमवार शाम को एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें आयुष भी शामिल हुआ था।

पड़ोसी मंजू देवी ने बताया कि आयुष देर शाम घर लौटा और अपनी मां से झगड़ा करने लगा, जिसके बाद मां ने उसे डांट लगाई। बाद में उसी रात आयुष ने घर में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह आयुष का शव मिला, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

नवीन नगर पुलिस चौकी की एक टीम मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया।

फरीदाबाद की नवीन नगर पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने कहा, ‘‘ आयुष दिल्ली के मोरबंद इलाके के एक स्कूल में पढ़ता था। सोमवार को उसके नतीजे घोषित हुए और वह कम अंकों से परेशान था। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।’’

भाषा रवि कांत रवि कांत अमित

अमित