उत्तर प्रदेश। गोमती नदी सफाई महाभियान की शुरुआत करते हुए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में गोमती नदी में झाड़ू लगा कर सफाई के महाभियान का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री योगी ने नदी की जलकुम्भी हटाने और पूरी नदी की साफ सफाई करने का संकल्प लेते हुए सभी कर्मचारी से इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनने आग्रह किया।
आज झूलेलाल पार्क, लखनऊ में आयोजित गोमती नदी सफाई महा अभियान का शुभारंभ किया तथा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/oaJw9W5AJN
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 24, 2018
आपको बता दें कि नदी की सफाई में 7 हजार कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. आज मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की है जिसके तहत लखनऊ के 7 किलोमीटर लम्बे स्ट्रेच को कवर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें – सरकार का एनएसजी प्लान आतंकियों को नाकों चने चबा सकता है
जिमसें गोमती के किनारे फैले कचरे, पॉलीथीन और कबाड़े को हटाकर अलग किया जाएगा. इसके बाद इस कूड़े को सिंचाई विभाग हटाएगा.
वेब डेस्क IBC24