CM Pushkar Singh Dhami News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हजारो श्रमिकों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में ट्रांसफर किए 17 करोड़ रुपए, श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण किया।
CM Pushkar Singh Dhami News/Image Credit: IBC24.In
- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण।
- सीएम धामी ने 8,005 श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की 17 करोड़ से ज्यादा की राशि।
- मुख्यमंत्री ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
CM Pushkar Singh Dhami News: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकार्पण करने के साथ ही 8,005 श्रमिकों के खाते में ₹17 करोड़ से अधिक राशि का DBT के माध्यम से हस्तातंरण किया।
मुख्यमंत्री ने बोर्ड को अधिक से अधिक श्रमिकों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनुदान वितरण में पारदर्शिता बरते जाने के क्रम में ऑफलाइन अनुदान वितरण बन्द कर ऑनलाइन निस्तारण एवं DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तांतरण किया जा रहा है। (CM Pushkar Singh Dhami News) इस प्रक्रिया के जरिए अब तक 11,828 लाभार्थियों को कुल ₹29.89 करोड़ की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

Image Credit: UK DIPR
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाए, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए स्थानीय श्रमिकों को पलम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि क्षेत्रों में कौशल प्रदान किया जाए। इसी तरह योगा एवं वेलनेस में रोजगार की सम्भावना को देखते हुए आगामी सत्र में (CM Pushkar Singh Dhami News) श्रमिकों के बच्चों को योग एवं वेलनेस में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए।
CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड, निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को कौशल प्रशिक्षण उपरान्त विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रयास करे। इसके लिए विदेश मंत्रालय में पंजीकृत एजेन्सी के माध्यम से कार्यवाही की जाए। साथ ही श्रमिकों को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने और उनका समय- समय पर स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दिया जाए। इस हेतु श्रमिकों के कार्यस्थल पर ही चिकित्सीय परीक्षण की व्यवस्था की जाए, ताकि उनके रोजगार में व्यवधान उपलब्ध न हो।

Image Credit: UK DIPR
16,000 अधिष्ठानों का हुआ पंजीकरण
CM Pushkar Singh Dhami News: श्रमायुक्त पीसी दुम्का ने बताया कि UKLCCMS Portal के माध्यम से अब तक 16,000 अधिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है, (CM Pushkar Singh Dhami News) जिसके जरिए शुल्क के रूप में ₹80 लाख की धनराशि जमा हो चुकी है। साथ ही बोर्ड के पास अब तक कुल ₹324 करोड़ की धनराशि Cess के रूप में जमा हो चुकी है। जिसे श्रमिकों के कल्याण में उपयोग किया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त श्री विपिन कुमार सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Image Credit: UK DIPR
इन्हे भी पढ़ें:-
- New Bajaj Pulsar 180 2026: 4 साल बाद लौटी बजाज की ये दमदार बाइक, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स, यहां जानें कितनी होगी कीमत
- BJP Menifesto West Bengal: डेढ़ महीने के भीतर लागू होगा नया वेतनमान.. राज्य में समान नागरिक संहिता भी, पढ़ें BJP के लोक लुभावन वादें
- OLA Electric Share Price: रॉकेट की स्पीड से उड़ता OLA Electric शेयर, सिर्फ 7 दिन में निवेशकों को बना दिया मालामाल, क्या आगे भी चलेगा ये बंपर रिटर्न का खेल?

Facebook


