Uttarakhand Government News। Photo Credit: UK DIPR
Uttarakhand Government News: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड सरकार के चार साल पूर्ण होने पर जनता को धन्यवाद दिया है। (Uttarakhand Government News) उन्होंने जनता को दिए सन्देश में कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार जिनका अटूट विश्वास हमें अथक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में राज्य ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। (CM Pushkar Singh Dhami News) राज्य की विकास यात्रा में केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग मिला है। केंद्र और राज्य के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकास यात्रा को गति दी है।
Uttarakhand Government News: मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जन कल्याण सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए हर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी है और आगे भी सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता का यही स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद भविष्य में भी मिलता रहेगा। (Uttarakhand Government News) मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में उत्तराखण्ड अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इन्हे भी पढ़ें:-