कोयला घोटाला: अदालत ने अपील लंबित रहने तक पूर्व सांसद दर्डा और उनके बेटे की सजा निलंबित की
कोयला घोटाला: अदालत ने अपील लंबित रहने तक पूर्व सांसद दर्डा और उनके बेटे की सजा निलंबित की
नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ में कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से जुड़े एक मामले में राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र और व्यवसायी मनोज कुमार जायसवाल की चार साल की सजा को निलंबित कर दिया।
न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने याचिकाएं स्वीकार कर लीं और मामले में उनकी दोषसिद्धि और जेल की सजा को चुनौती देने वाली अपीलों के लंबित होने तक सजा को निलंबित कर दिया।
उच्च न्यायालय ने उन्हें संबंधित अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने और मामले के तथ्यों से परिचित किसी भी व्यक्ति को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोई प्रलोभन, धमकी या वादा नहीं करने का निर्देश दिया।
उच्च न्यायालय ने कहा, “यह निर्देशित किया जाता है कि अपील करने वाले पक्ष पर लगाई गई सजा वर्तमान अपील के लंबित रहने के दौरान निलंबित रहेगी, बशर्ते वह एक लाख रुपये की राशि का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की दो जमानतें जमा करे…।”
भाषा प्रशांत माधव
माधव

Facebook


