Congress MLA Daughter Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कांग्रेस विधायक की बेटी की कार, विधानसभा के मेन गेट के सामने की घटना, देर रात 3 बजे लौट रही थी घर

Ads

Congress MLA Daughter Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कांग्रेस विधायक की बेटी की कार, विधानसभा के मेन गेट के सामने की घटना, देर रात 3 बजे लौट रही थी घर

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 10:52 AM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 10:58 AM IST

Congress MLA Daughter Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कांग्रेस विधायक की बेटी की कार, विधासभा के मेन गेट के सामने की घटना / Image: X

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस विधायक की बेटी हादसे का शिकार हो गई
  • कुत्तों को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई
  • हादसे में कोई घायल नहीं हुआ

जयपुर: Congress MLA Daughter Accident राजधानी के विधानसभा इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद उनकी कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि हादसे से आस्था को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। ये घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

विधायक की बेटी हुई हादसे का शिकार

Congress MLA Daughter Accident मिली जानकारी के अनुसार अस्था चौधरी रविवार देर रात अपनी क्रेटा कार से अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विधानसभा के मुख्य गेट के सामने कुछ कुत्ते उनकी कार के सामने आ गए। कुत्तों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और यातायात संकेतक पोल को उखाड़ते हुए कार पेंड़ से जा टकराई।

पुलिस ने कार को लिया कब्जे में

सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी के नाम पर नागौर के पते पर पंजीकृत है और हादसे के वक्त वही कार चला रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और फिलहाल इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

ये भी पढ़ें

जयपुर में किस विधायक की बेटी की कार का एक्सीडेंट हुआ?

जयपुर में कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का एक्सीडेंट हुआ है।

यह हादसा कब और कहां हुआ?

यह हादसा रविवार देर रात करीब 3 बजे जयपुर के विधानसभा क्षेत्र के पास हुआ।

हादसे का कारण क्या बताया जा रहा है?

बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कुत्ते आ जाने के कारण उन्हें बचाने की कोशिश में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

क्या इस हादसे में कोई घायल हुआ?

नहीं, इस हादसे में आस्था चौधरी को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।

पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।