Couple Viral Video / Image Source : x
नई दिल्ली: Couple Viral Video आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट और बदतमीजी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं लोग कानून को अपने हाथ में लेकर अपनी मर्जी से फैसले सुना रहे हैं, तो कहीं कपल्स को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है। इसी बीच एक और बहुत ही शर्मनाक वीडियो सामने आया है, वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़के और लड़की को भीड़ ने घेरकर पेड़ से बांध दिया है और उन्हें जूतों और चप्पलों की माला पहना कर उनके मुँह पर कालिख पोती जा रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
एक सोशल मीडिया यूज़र ने इस पूरे मामले को झारखंड का बताया है। यहाँ एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। Viral Videos इस दौरान युवक और युवती को पेड़ से जंजीरों से बांधा गया और युवक के चेहरे पर कालिख पोती गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसके गले में जूतों-चप्पलों की माला डालकर उसे अपमानित किया जा रहा है।
वीडियो में प्रेमी की बेबसी साफ झलक रही है। वह हाथ जोड़कर, रोते हुए अपनी और युवती की जान बख्शने की भीख मांग रहा है। वहीं दूसरी तरफ, गांव के लोग हाथों में लाठियां लेकर उसे डरा-धमका रहे हैं। भीड़ के बीच मौजूद लोगों ने न केवल उसे प्रताड़ित किया। हाथ में डंडे लिए भीड़ का यह क्रूर चेहरा साफ दिखाता है कि उन्हें कानून या पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह मामला वास्तव में कहाँ का है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।
झारखंड में सरकारी नौकरी वाला प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाता है गांव वाले वहीं पकड़ऊआ विवाह करा देते हैं।
लड़का छुट्टी मनाने अपने गांव आया था लेकिन इन्हें प्रेमिका से मिलने की बेचैनी ज्यादा थी।
वहां पहुंचते ही गांव वाले पकड़कर इन्हें पेड़ में बांधकर…See more pic.twitter.com/LWCnnB2djN
— Abhishek (@Abhishe_2026) March 8, 2026
भारत के लोगों को प्रेम किताबों की कहानियों और बॉलीवुड की फिल्मों में ही अच्छा लगता है, लेकिन जब वही प्रेम असल जिंदगी में सामने आता है, तो समाज उसे स्वीकार करने में सबसे ज्यादा हिचकता है। pic.twitter.com/vaU6pBM4h6
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) March 8, 2026