नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘मॉडल टाउन स्कूल’ मार्ग के पास सोमवार को एक खेत में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.15 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
खेत का एक बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आ गया, जिससे आसमान में धुएं का घना गुबार उठने लगा और आसपास रहने वाले लोग चिंतित हो गए।
उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जाएगी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा नोमान
नोमान सुरेश
सुरेश