नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में बुधवार को बदलाव किया। अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार नवंबर को होगा।
पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को प्रकाशित की जानी थी।
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से निर्वाचन आयोग के एक पत्र के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि संशोधित कार्यक्रम के तहत मसौदा मतदाता सूची अब 24 अगस्त के बजाय 31 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।
मसौदा मतदाता सूची से जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उनके लिए दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में भी बदलाव किया गया है। पहले दावे और आपत्तियां 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दर्ज की जानी थीं, लेकिन अब मतदाता इन्हें 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे।
निर्वाचन अधिकारी इन सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा 31 अगस्त से 29 अक्टूबर के बीच करेंगे।
इस एसआईआर कवायद के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य 17 अगस्त को समाप्त हो चुका है।
भाषा सुमित अमित
अमित