सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें दुर्गा पूजा आयोजक: कोलकाता पुलिस

Ads

सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करें दुर्गा पूजा आयोजक: कोलकाता पुलिस

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 06:38 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 06:38 PM IST

कोलकाता, 26 सितंबर (भाषा) कोलकाता पुलिस ने दुर्गा पूजा आयोजकों से सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने, भीड़ का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने और चंदा इकट्ठा करते समय लोगों को परेशान न करने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंदा ने उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को पूजा समितियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की।

नंदा ने आयोजकों को पंडालों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते सुनिश्चित करने और बारिश से जुड़ी आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

उन्होंने पूजा स्थलों के आसपास सड़कों की मरम्मत, जल निकासी से जुड़े काम और बुनियादी ढांचे से संबंधित अन्य कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूजा की अवधि के दौरान शहर भर में लगभग 10,000 कर्मियों के साथ-साथ लगभग 21,000 अस्थायी होम गार्ड और एनसीसी कैडेट तैनात किए जाएंगे।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश