दिल्ली। मौसम का मिजाज बदला तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इसी बदलते मौसम ने कई लोगों की जान भी ले ली। बता दें कि बीते शुक्रवार और शनिवार को बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से लगभग 56 लोगों की मौत हो गई।
#Duststorm in NcR pic.twitter.com/U56mFtg9jt
— Kush Gupta (@iKushGupta) June 9, 2018
” alt=”” />
#Duststorm in NcR pic.twitter.com/U56mFtg9jt
— Kush Gupta (@iKushGupta) June 9, 2018
इन दो दिनों में मरने वाले लोगों के आंकड़े इस पर प्रकार हैं, उत्तर प्रदेश में 26, बिहार में 14, ओडशा में 10, झारखंड में 4 और मध्य प्रदेश में 2 लोगों ने अपने जान गंवाई है।
बताते चलें कि कल यानी शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज धूलभरी आंधी चली, शाम 5.00 बजे ही अंधेरा छा गया।
जिसके बाद तेज बारिश से गिरते तापमान ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालाकि तेज बारिश का लुत्फ उठाने के लिए बाहर निकले लोगों को सड़कों पर बढ़ते जाम का भी सामना करना पड़ा।
वेब डेस्क IBC24