(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बिहार में भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बिहार के लखीसराय जिले में अशोक धाम मंदिर के पास मची भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार के लखीसराय जिले में भगदड़ की घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा