असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 7.21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 7.21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 7.21 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
Modified Date: July 24, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: July 24, 2026 1:03 am IST

गुवाहाटी, 23 जुलाई (भाषा) असम में बाढ़ से बृहस्पतिवार को छह और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो गई, जबकि 11 जिलों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 7.21 लाख से अधिक पहुंच गई। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।

एएसडीएमए के अनुसार, राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश जारी रहने से कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

पिछले 24 घंटे में शिवसागर जिले में चार और चराइदेव जिले में दो लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन के अनुसार, गोलाघाट, होजाई, कामरूप, चराइदेव, जोरहाट, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नगांव, कामरूप (मेट्रो), कार्बी आंगलोंग और तिनसुकिया जिलों के 37 राजस्व मंडलों तथा 883 गांवों में 7.21 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

सबसे अधिक 3.75 लाख लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हैं। इसके बाद चराइदेव में 1.86 लाख और जोरहाट में 1.15 लाख लोग प्रभावित हैं।

प्राधिकरण के अनुसार, राज्य में 103 राहत शिविरों में 24,124 विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है, जबकि 255 राहत वितरण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।

भाषा

राखी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में