पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी

Ads

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने मिलाद-उन-नबी पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 03:33 PM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 03:33 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, 26 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के मौके पर लोगों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह दिन भलाई और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगा।

मिलाद-उन-नबी पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

राज्यपाल ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उम्मीद जताई कि यह अवसर एकता, प्यार और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करेगा।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘आज का यह दिन हमारे समाज में एकता, प्यार और भाईचारे के रिश्तों को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, भलाई और खुशहाली लेकर आए। आइए हम सब मिलकर एक सौहार्दपूर्ण और प्रगतिशील भारत के लिए काम करते रहें।’’

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मिलाद-उन-नबी के मौके पर बधाई। यह दिन भलाई और भाईचारे के गुणों को बढ़ावा दे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मौके पर लोगों को बधाई दी और पैगंबर मोहम्मद को ‘‘मानव कल्याण का अग्रदूत’’ बताया।

भाषा सुरभि पवनेश

पवनेश