चेन्नई, 16 मई (भाषा) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सिफारिश पर 10 मई को उनके साथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिये हैं। लोकभवन ने शनिवार को यह जानकारी दी।
लोक भवन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री विजय लोक प्रशासन, सामान्य प्रशासन, पुलिस, महिला एवं युवा कल्याण, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों के कल्याण, नगरपालिका प्रशासन और शहरी एवं जल आपूर्ति विभाग संभालेंगे।
विज्ञप्ति के मुताबिक, एन आनंद को ग्रामीण विकास और जल संसाधन विभाग आवंटित किया गया है।
इसी प्रकार, अधव अर्जुन को लोक निर्माण (भवन, राजमार्ग और छोटे बंदरगाह) और खेल विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
लोकभवन के मुताबिक, डॉ. के. जी. अरुणराज तमिलनाडु के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्री होंगे।
के ए सेंगोट्टियन विजय सरकार के वित्त मंत्री होंगे।
लोकभवन के मुताबिक, पी. वेंकटरमनन को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और आर. निर्मलकुमार को ऊर्जा एवं विधि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाषा धीरज दिलीप
दिलीप