नई दिल्ली। ट्रेन का रिजर्व टिकट खरीदने वालों को अब 1 सितंबर से यात्रा बीमा का प्रीमियम खुद देना होगा। बता दें कि रेलवे ने मुफ्त बीमा की सुविधा समाप्त करने का फैसला किया है। हालांकि यह अभी तय नहीं हुआ है कि यात्री बीमे का प्रीमियम कितना होगा।
ये भी पढ़ें –एम पासपोर्ट एप से घर बैठे बनवाए पासपोर्ट
ज्ञात हो कि जब बीमा फ्री स्कीम चलाई जाती थी उस वक्त रेलवे यात्रा बीमा के लिए 92 पैसे प्रति यात्री वसूलता था। लेकिन डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के मकसद से रेलवे ने पिछले साल दिसंबर में मुफ्त यात्रा बीमा की सुविधा शुरू की थी।
ये भी पढ़ें –महागठबंधन पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा-विपक्ष के महागठबंधन का टूटना तय
बता दें कि 1 सितंबर से पैसेंजरों से प्रीमियम लेने के साथ ही पैसेंजरों को यह विकल्प भी दिया जाएगा कि वे बीमा सुविधा लेना चाहते हैं या नहीं। वेबसाइट या मोबाइल से टिकट बुक करते वक्त पैसेंजर को दोनों में से एक विकल्प चुनना होगा। यदि पैसेंजर बीमा सुविधा लेना चाहता है तो उसे प्रीमियम की रकम अदा करनी होगी। मालूम हो कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए रोजाना 7 लाख टिकट बुक होते हैं। इनमें से लगभग ढाई से तीन लाख टिकट कन्फर्म होते हैं। यात्रा के दौरान दुर्घटना में यात्री की मौत होती है, तो उसके लिए 10 लाख रुपये तक के बीमे का प्रावधान किया गया है। इसी तरह से दुर्घटना में अपाहिज होने पर 7.5 लाख और घायल होने पर दो लाख रुपये की रकम का प्रावधान किया गया है।
वेब डेस्क IBC24