आईपीएस अधिकारी सिबाश कविराज ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

Ads

आईपीएस अधिकारी सिबाश कविराज ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:54 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 12:54 AM IST

गुरुग्राम, 20 मई (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सिबाश कविराज ने बुधवार को गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त (सीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कविराज का हाल ही में पंचकूला जिले से तबादला हुआ तथा वह एक अनुभवी, कुशल और समर्पित अधिकारी हैं।

बयान के मुताबिक, पदभार ग्रहण करने के बाद कविराज ने गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम तथा पुलिस अभियान की विस्तृत समीक्षा की।

बयान के अनुसार, कविराज ने अधिकारियों को जन सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस की कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

भाषा

यासिर पारुल

पारुल

शीर्ष 5 समाचार