गृह मंत्रालय 2027 से पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की वार्षिक रैंकिंग शुरू करेगा

Ads

गृह मंत्रालय 2027 से पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की वार्षिक रैंकिंग शुरू करेगा

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 01:07 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:07 AM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्रालय 2027 से पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों और फोरेंसिक प्रयोगशालाओं की वार्षिक रैंकिंग शुरू करेगा। सरकार की ओर से बुधवार को जारी परिपत्र में यह जानकारी दी गई।

परिपत्र में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों का मनोबल बढ़ाना और प्रशिक्षण मानकों में सुधार के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है।

परिपत्र के अनुसार, मंत्रालय ने सभी राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों और केंद्रीय बलों के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) भी जारी की हैं।

भाषा यासिर पारुल

पारुल

शीर्ष 5 समाचार