शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रतिष्ठित ‘एफएओ एग्रीकोला पदक’ मिलने पर बधाई दी

Ads

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी को प्रतिष्ठित ‘एफएओ एग्रीकोला पदक’ मिलने पर बधाई दी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 01:02 AM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के प्रतिष्ठित ‘एग्रिकोला पदक’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री को यह पदक खाद्य सुरक्षा, सतत कृषि और ग्रामीण विकास में उनके योगदान के लिए दिया गया।

शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह पदक देश के करोड़ों किसानों और खेती-किसानी से जुड़े हर व्यक्ति का सम्मान है।

उन्होंने लिखा, “यह सम्मान कृषि सुधारों, खाद्य सुरक्षा और हर चुनौती में किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अटूट प्रतिबद्धता को वैश्विक मान्यता है। चाहे वह पीएम-किसान सम्मान हो, एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) में अभूतपूर्व वृद्धि हो, खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना हो या उर्वरक खरीद पर सब्सिडी हो, मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज कृषि क्षेत्र में अग्रणी देश बन गया है।”

भाषा पारुल जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार