Rajasthan Weather Update : अचानक बिगड़े मौसम के तेवर! भीषण गर्मी के बीच दिन में ही हुआ अंधेरा, इन इलाकों में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

Ads

जयपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। बारिश, तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि से लोगों को राहत मिली है।

  •  
  • Publish Date - May 2, 2026 / 11:24 AM IST,
    Updated On - May 2, 2026 / 11:26 AM IST

Rajasthan Weather Update / Image SOURCE : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • जयपुर में अचानक मौसम बदला, बारिश और आंधी से राहत
  • मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
  • तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना

जयपुर : Rajasthan Weather Update राजस्थान में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जिस तेज गर्मी से लोग परेशान थे, वहां अचानक काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण लू से काफी राहत मिली है। शहर के कई हस्सों में तेज़ धूल भरी आंधी के साथ घने काले बादल छाए हुए हैं।

गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने जयपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। Jaipur Weather News  विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है। यह अचानक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं से पेड़ या बिजली के खंभे गिर सकते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

मौसम 1 से 2 डिग्री तक गिरावट

बता दें आने वाले दो दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल, जयपुर और आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों के लिए मौसम सक्रिय रहने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें :