जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पार विस्फोट, तलाश अभियान जारी

Ads

जम्मू कश्मीर: नियंत्रण रेखा के पार विस्फोट, तलाश अभियान जारी

  •  
  • Publish Date - July 11, 2024 / 12:48 PM IST,
    Updated On - July 11, 2024 / 12:48 PM IST

राजौरी/जम्मू, 11 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विस्फोट बुधवार रात को हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात लाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उसी दौरान ‘जीरो लाइन’ (दोनों क्षेत्रों के बीच का स्थान) के बहुत करीब विस्फोट हुआ।

उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा