जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में वाहन खाई में गिरने से गुजरात के दो पर्यटकों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में वाहन खाई में गिरने से गुजरात के दो पर्यटकों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 09:27 PM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 09:27 PM IST

श्रीनगर, 16 मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से दो पर्यटकों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि गुजरात के पर्यटकों को लेकर दक्षिण कश्मीर जिले के पहलगाम-आरू मार्ग पर जा रही टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक महिला समेत दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि स्थानीय वाहन चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा जोहेब माधव

माधव