Japan Dating App Subsidy : अब यहां की सरकार खुद कराएगी आपकी ‘सेटिंग’! डेटिंग ऐप चलाने के लिए युवाओं को मिल रहे हैं पैसे, इस वजह से लिया गया अनोखा फैसला

Ads

जापान में घटती जन्म दर से निपटने के लिए सरकार ने अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत युवाओं को डेटिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए हर साल आर्थिक मदद दी जा रही है।

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 07:09 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 07:13 PM IST

Japan Dating App Subsidy / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • घटती जनसंख्या से निपटने के लिए जापान सरकार का अनोखा कदम
  • युवाओं को डेटिंग ऐप्स के लिए हर साल 11,700 की मदद
  • 20 से 39 साल के कुंवारों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली : Japan Dating App Subsidy दुनिया में जापान एक ऐसा देश है जहाँ बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और बच्चों का जन्म बहुत कम हो रहा है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अब जापान सरकार खुद ‘मैचमेकर’ की भूमिका में आ गई है। अपनी घटती जनसंख्या को बचाने के लिए सरकार ने एक अनोखा रास्ता निकाला है। जापान सरकार अब युवाओं को ‘डेटिंग’ करने और पार्टनर खोजने के लिए नकद पैसे दे रही है।

हर साल सरकार देगी 11,700 रुपए

जापान के कोची प्रांत में 1 अप्रैल 2026 से एक बेहद दिलचस्प योजना शुरू हुई है। इसके तहत 20 से 39 साल के कुंवारे युवाओं को डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए हर साल करीब 11,700 रुपये दिए जा रहे हैं। यह पैसा ऐप्स के रजिस्ट्रेशन और मंथली फीस भरने के काम आएगा।

आर्थिक तंगी की वजह से शादी से दूर जा रहे युवा

दरअसल, जापान में बढ़ती महंगाई और करियर की भागदौड़ के बीच युवा शादी और परिवार से दूर होते जा रहे हैं। साल 2025 में वहां जन्म दर अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई, जिसने सरकार की नींद उड़ा दी है। Dating Grant for Singles सरकार का मानना है कि अगर युवाओं पर से डेटिंग का आर्थिक बोझ कम किया जाए, तो वे एक-दूसरे से मिलने और घर बसाने के बारे में सोचेंगे। इतना ही नहीं, सरकार उन संस्थाओं को भी फंड दे रही है जो ऑफलाइन तरीके से लड़का-लड़की की मुलाकात करवाते हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

जापान सरकार पैसे क्यों दे रही है?

घटती जन्म दर और कम होती शादी दर को बढ़ाने के लिए सरकार यह कदम उठा रही है।

इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा?

20 से 39 साल के अविवाहित युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

पैसे का उपयोग किस लिए किया जाएगा?

यह राशि डेटिंग ऐप्स के रजिस्ट्रेशन और मंथली फीस भरने के लिए दी जाएगी।