जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में तीसरे फेज के ट्रायल की मांगी इजाजत, एक खुराक कोरोना को देता है मात

Ads

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में तीसरे फेज के ट्रायल की मांगी इजाजत, एक खुराक कोरोना को देता है मात

  •  
  • Publish Date - April 20, 2021 / 04:18 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:55 PM IST

नयी दिल्ली, (भाषा) दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत के दवा नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण रोधी अपने टीके के तीसरे चरण के भारत में परीक्षण की अनुमति मांगी है और साथ ही आयात लाइसेंस की भी मांग की है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Read More News: विधायक आशीष छाबड़ा की पहल से कोरोना मरीजों को मिलेगी ‘सांसें’, प्रशासन को सौंपे नॉन इंवेंसिव वेंटिलेटर मशीन

उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने आवेदन पर निर्णय के लिए केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 संबंधी विशेषज्ञ समिति की बैठक शीघ्र बुलाने का आग्रह किया है।

Read More News: अस्पताल में आग…कई सुलगते सवाल! आखिर इस अग्निकांड का जिम्मेदार कौन

जॉनसन एंड जॉनसन ने यह आवेदन ऐसे वक्त में किया है जब केन्द्र सरकार ने उन सभी विदेशी टीकों को त्वरित गति से आपात इस्तेमाल की मंजूरी देने का निर्णय किया है जिनको विश्व स्वास्थ्य संगठन से अथवा अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन या जापान में नियामकों से इसी प्रकार की मंजूरी मिल चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 12 अप्रैल को ‘सुगम’ ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ‘ग्लोबल क्लिनिकल ट्रायल डिवीजन’ में आवेदन किया था।

Read More News: घुट गई जिंदगियां…गुनहगार कौन…कब तक और किस-किस से ये हकीकत छिपाएंगे?

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा कि कुछ जटिलताओं के चलते जॉनसन एंड जॉनसन ने सोमवार को दोबारा आवेदन किया।

जॉनसन एंड जॉनसन के टीके को दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में तीन माह तक के लिए सुरक्षित रखा सकता है। कंपनी द्वारा बनाया जा रहा टीका केवल एक खुराक वाला है जबकि देश में अब तक जिन तीन टीकों को मंजूरी दी गई है, वे दो खुराक वाले हैं।

Read More News: छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार, 13834 नए मरीज मिले, तो 11815 हुए डिस्चार्ज, 175 की मौत