कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में विभाग के लिए तकरार, मनपसंद मंत्रालय नहीं मिलने से नाराजगी

Ads

कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में विभाग के लिए तकरार, मनपसंद मंत्रालय नहीं मिलने से नाराजगी

  •  
  • Publish Date - June 9, 2018 / 09:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:45 PM IST

कर्नाटक। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है। इस बार मंत्रियों के विभागों को लेकर तकरार शुरू हो गई है। गृह विभाग को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में समझौता हो गया था। 

 

 

लेकिन शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जैसे ही मंत्रियों को विभाग का  बंटवारा किया उनकी नाराजगी सामने आ गई। 

 

 मुख्यमंत्री ने अहम वित्त विभाग अपने पास रखा है जबकि गृह विभाग उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को दिया है, जो कांग्रेस के नेता हैं। कुमारस्वामी ने ऊर्जा विभाग भी अपने पास रखा है। इस विभाग को लेकर दोनों दलों कांग्रेस और जेडीएस के बीच पहले से विवाद था। लेकिन बावजूद इसके कुमारस्वामी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इतना ही नहीं पार्टी के बीच ये भी धीरे -धीरे खबर लग रही है कि असंतुष्ट विधायक  भाजपा का हाथ थामने की भी सोच सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

वेब डेस्क IBC24