PM Modi Varanasi Roadshow LIVE
वाराणसीः Modi Road Show in Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में एक बड़ा रोड शो किया। उन्होंने रोड शो के बाद 30 मिनट तक बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थित थे। पीएम का रोड शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क के दोनों तरफ पैर रखने की जगह तक नहीं थी। पीएम के रोडशो के रूट की बात करें तो यह रोडशो बीएचयू से शुरु होकर केवी धाम पर खत्म हुआ। रोड शो इस दौरान अस्सी घाट, सोनारपुरा, जागंबरी, गोदावली औऱ बांसफाटक होकर गुजरा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में पूरी काशी भगवामय रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं केसरिया रंग का कुर्ता पहने रहे तो उनके बगल में योगी आदित्यनाथ भगवा कपड़े में दिखे। केसरिया वाहन पर दोनों नेता सवार रहे तो पीले गेंदे की माला इसमें चार चांद लगा रही थी। पूरे रास्ते जहां महिलाएं भगवा रंग में रहीं तो केसरिया साफा, टोपी और केसरिया गमछा डाले लोग भी काशी की सड़कों पर दिखा। जहां तक नजर गई, सड़कें भगवा और भाजपा के झंडे से सजी दिखीं। भगवा गुब्बारा और भगवा कपड़ों से रास्ते अलग ही अनुभूति का आनंद करा रहे थे। मोदी भी गले में गमछा डाल काशी की स्टाइल में दिखे। लंका से विश्वनाथ धाम तक प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए 100 ज्यादा मंच पर मौजूद लोग मंगलाचरण, भक्ति गीतों और लोक नृत्यों के साथ ही शंख, शहनाई और डमरू बजा कर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे।
Read More : Heavy Rain: धूल के गुबार में फंसी आर्थिक राजधानी, प्री-मानसून बारिश से शहर के कई हिस्सों में तबाही
Modi Road Show in Varanasi प्रधानमंत्री का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन के उपरांत प्रधानमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को नंदी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।