देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हर घंटे 5 मरीजों की मौत, तेजी से बढ़ रहे आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हर घंटे 5 मरीजों की मौत, तेजी से बढ़ रहे आंकड़े

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से हर घंटे 5 मरीजों की मौत, तेजी से बढ़ रहे आंकड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: November 23, 2020 1:02 pm IST

नयी दिल्ली: पिछले 24 घंटों में दिल्ली में औसतन हर घंटे कोविड-19 की वजह से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जो देशभर में इस तरह की मौत के मामलों का एक बड़ा हिस्सा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर यह विश्लेषण किया गया जिसमें पिछले 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से देश और सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में मौत की कुल संख्या दी गई है।

Read More: नीतीश कुमार के सीएम बनते ही इस शख्स ने काट दी अपने हाथ की उंगली, अब तक काट चुके हैं चार, जानिए पूरा मामला

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में इस महामारी से 511 और लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में इस अवधि में इससे 121 लोगों की मौत हुई। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 6,746 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 12.29 प्रतिशत थी जबकि इस महामारी से 121 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 8,391 पहुंच गई थी।

Read More: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर बनी शॉर्ट फ़िल्म की रिलीज़ को HC में चुनौती, फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

पिछले 11 दिनों में ऐसा पांचवीं बार था जब एक दिन में मौत का आंकड़ा 100 से पार पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 से 111, शुक्रवार को 118, 18 नवम्बर को 131, और 12 नवम्बर को 104 मरीजों की मौत हुई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के एक दिन में 44,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 91,39,865 के पार पहुंच गए, जिनमें से 85,62,641 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Read More: राज्य में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयाारियां शुरू, टीकाकरण के लिए 27,931 स्थलों और 8,192 वैक्सीनेटर चिन्हांकित


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"