महंगाई, महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Ads

महंगाई, महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

  •  
  • Publish Date - December 18, 2023 / 01:35 PM IST,
    Updated On - December 18, 2023 / 01:35 PM IST

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस की महिला इकाई ने महंगाई और ‘‘पिछले 10 वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि’’ को लेकर सोमवार को यहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस की कई नेता और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर ‘‘संसद घेराव’’ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘हमारा विरोध नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान बेतहाशा महंगाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि के खिलाफ है।’’

विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा और दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रमुख अमृता धवन सहित कई नेता मौजूद थे।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश