नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) डेंगू के आंकडों के मुद्दे और सूचीबद्ध एजेंडा पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों के प्रदर्शनों के मद्देनजर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की कार्यवाही मंगलवार को दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही अपराह्न 11:20 बजे शुरू हुई। कांग्रेस के सदस्यों ने राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के मामलों से जुड़े आंकड़े जारी करने में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया और प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इनमें से कुछ ने हाथो में तख्तियां और पोस्टर लिए हुए थे।
जब महापौर शैली ओबेरॉय ने सदन में प्रवेश किया तब उन्हें दो मुद्दों पर कांग्रेस पार्षदों के प्रदर्शन का सामना करना पड़ा। कुछ पार्षद बेंच पर चढ़ गए। भाजपा के पार्षदों ने सूचीबद्ध एजेंडा पर प्रदर्शन किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शन के बीच महापौर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
भाषा शोभना नरेश
नरेश