Monalisa-Farman Khan | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Monalisa-Farman Khan प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। जिसके बाद से अब बवाल मचा हुआ है। जहां वायरल गर्ल अचानक शादी से सभी को चौंका दिया है तो वहीं दूसरी ओर उन्हें धमकी मिल रही है। इसी बीच मोनालिसा ने अब वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है।
Monalisa-Farman Khan मोनालिसा ने वीडियो में बताया कि उन्हें लगातार मारने की काटने की धमकियां मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस धमकी के बाद वो सीएम, कमिश्नर को लेटर भेजने की बात भी कही है और साथ ही उन्होंने मदद की भी गुहार लगाई है।
बता दें कि मोनालिसा और फरमान खान अपनी अलग-अलग धर्मों की शादी की वजह से विवादों के घेरे में आ गए हैं। कुछ समूह इसे “लव जिहाद” बता रहे हैं। वहीं मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है और मीडिया, मुख्यमंत्री और कमिश्नर से इस मामले में दखल देने की अपील की है। वीडियो में, मोनालिसा और फरमान दोनों ने मदद की अपील करते हुए कहा, “मैं यह वीडियो एक लेटर के साथ सभी को मेल कर रही हूं तो प्लीज हमारी मदद करो।” स्थिति की गंभीरता को बताते हुए, उन्होंने कहा, “हमें खुलेआम मारने की काटने की धमकी दी जा रही है।” कपल ने कहा है कि उन्होंने धमकियों के बीच सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पहले ही अधिकारियों से संपर्क किया है।
UP के बागपत निवासी फरमान के साथ केरल के मंदिर मे हिन्दू रीति रिवाज़ से विवाह रचाने वाली मोनालिसा को दूसरे धर्म के युवक से विवाह करने पर हत्या की धमकी मिल रही है।
कुम्भ 2025 मे माला बेचने वाली #Monalisa को फ़िल्म मे काम मिल गया था। वही से वह फरमान के संपर्क मे आई। https://t.co/MPsVqJjz6t pic.twitter.com/er5XUyBMh7— TRUE STORY (@TrueStoryUP) March 21, 2026