कोहिमा, 16 मई (भाषा) नगालैंड पुलिस ने शनिवार को 36.57 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई अदालत द्वारा स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दिए गए आदेशों के बाद की गई।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, नष्ट किए गए प्रतिबंधित पदार्थों में आठ किलोग्राम हेरोइन, 31 किलोग्राम अफीम और 370 किलोग्राम गांजा शामिल था।
बयान के अनुसार, जब्त किए गए पदार्थों का अनुमानित मूल्य 36,57,28,000 रुपये था।
भाषा प्रचेता सुरेश
सुरेश