फारूक अब्दुल्ला का RSS और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- महात्मा गांधी के कातिल कर रहे दिल्ली में राज

Ads

फारूक अब्दुल्ला का RSS और मोदी सरकार पर गंभीर आरोप, कहा- महात्मा गांधी के कातिल कर रहे दिल्ली में राज

  •  
  • Publish Date - April 7, 2019 / 11:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 में आरोप-प्रत्यारोप और राजनीतिक बयानबाजी का दौर जोरों पर है। चुनाव सभा के दौरान नेता जनता को साधने के लिए विपक्षी दलों और नेताओं पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। इसी बीच नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अबदुल्ला ने मोदी सरकार और आरएसएस पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैंं।

दरसअल फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को श्रीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि माहत्मा गांधी को मारने वाले कौन थे? उन्हें मारने वाले आरएसएस वाले ही थे, जो आज पूरे देश में धनधना रहे हैं। आज दिल्ली की हुकूमत पर जो राज कर रहे हैं वो महात्मा गांधी के हत्यारे हैं।

Read More: नवरात्र पर महामाया मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, मनोकामना ज्योति कलश की स्थापना के लिए लगी होड़

इससे पहले फारूक अब्दुल्ला ने बयान देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बालाकोट हवाई हमले और भारतीय वायुसेना एवं पाकिस्तानी वायुसेना के बीच हवाई संघर्ष में पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के बारे में देश से झूठ बोला। उन्होंने अमेरिकी अखबार का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका की गिनती दावा करती है कि भारतीय वायु सेना के मिग-21 बाइसेन ने किसी एफ-16 को नहीं गिराया. अब्दुल्ला ने इस रिपोर्ट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि वह देश के लोगों से ‘झूठ’ क्यों बोल रहे हैं?