एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद के आरोपी का भूखंड कुर्क किया

एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद के आरोपी का भूखंड कुर्क किया

एनआईए ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद के आरोपी का भूखंड कुर्क किया
Modified Date: April 23, 2026 / 06:04 pm IST
Published Date: April 23, 2026 6:04 pm IST

श्रीनगर, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवाद के एक आरोपी से संबंधित एक भूखंड बृहस्पतिवार को कुर्क कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने पुलवामा जिले के राजपोरा क्षेत्र के अभामा स्थित 3.2 कनाल (17,300 वर्ग फुट) भूमि कुर्क कर ली।

उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्ति तनवीर अहमद वानी की है, जो गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) मामले में आरोपी है।

यह कुर्की यूएपीए की धारा 33(1) के प्रावधानों के तहत की गई।

कुर्की का आदेश इस साल जनवरी में जम्मू स्थित एनआईए अदालत द्वारा जारी किया गया था।

भाषा

यासिर नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में