नयी दिल्ली, (भाषा) more than 300 Delhi police man corona positive : राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) समेत दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥‘𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘300 से अधिक पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। वे बल की विभिन्न ईकाइयों से हैं और पृथक वास कर रहे हैं।’’
यह भी पढ़ें: तीसरी लहर…बच्चों पर कितना असर…वैक्सीन से बच्चों को मिलेगी कितनी सुरक्षा?
more than 300 Delhi police man corona positive : दिल्ली पुलिस में 80,000 से ज्यादा कर्मी हैं। हाल में दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस कर्मियों के बीच कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। एसओपी के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान चेहरे पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना और उचित तरीके से हाथों को धोना/सैनेटाइज करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: चुनावी आगाज होते ही यूपी में कांग्रेस को लगा जोर का झटका, राष्ट्रीय सचिव ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
इसमें कहा गया है, ‘‘जिन कर्मियों ने चिकित्सा वजहों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक नहीं ली है वे टीकाकरण के लिए फिर से चिकित्सकों की राय ले सकते हैं।’’
यह भी पढ़ें: जिस्मफरोशी का गढ़ बन रहा शहर, थाइलैंड की 7 लड़कियां पकड़ाई, बीजेपी से जुड़े तीन युवक भी आए गिरफ्त