Jammu Kashmir Landslide News : भारी बारिश के बीच मौत बनकर टूटा पहाड़! एक ही झटके में उजड़ गई 7 जिंदगियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ads

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश के बाद मंडी तहसील के लोरन ब्लॉक स्थित दोमेल ढोक क्षेत्र में भूस्खलन हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 06:45 PM IST

Jammu Kashmir Landslide News / Image CREDIT : FILE

HIGHLIGHTS
  • जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा।
  • पंजाल पहाड़ियों में भूस्खलन से तबाही।
  • प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान में जुटा।

नई दिल्ली: Jammu Kashmir Landslide News  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार को इलाके में हुई तेज और लगातार बारिश के कारण अचानक भीषण भूस्खलन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में फंस गए।

सोमवार को हुआ हादसा

यह हादसा मंडी तहसील के लोरन ब्लॉक में स्थित पीर पंजाल पहाड़ियों के दोमेल ढोक इलाके में हुआ है। सोमवार को क्षेत्र में सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसके चलते अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और लोग मलबे के नीचे दब गए।Jammu Kashmir Flood News इलाका बेहद दूरदराज और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण हादसे की खबर प्रशासन तक देर शाम को पहुंच सकी। सूचना मिलते ही मंडी प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आईं और राहत व बचाव कार्य के लिए मौके की ओर रवाना कर दी गईं।

लगातार हो रही बारिश

लगातार हो रही बारिश की वजह से फिलहाल पुंछ जिले के कई हिस्सों में हालात काफी खराब और चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए स्थानीय लोगों और यात्रियों से खराब मौसम के दौरान पूरी सतर्कता बरतने व सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें